जयंत रजपूत को हाल ही में रोटरी क्लब ऑफ पुणे रॉयल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है. डी. जी. प्रशांत देशमुख तथा उपमहापौर आबा बागुल की उपस्थिती में उन्होंने पदभार संभाला. यहां पी. डी. जी. दिपक शिकारपूर, अभय छाजेड, एड. सुनील गोखले, डॉ. रोहित तिलक एवं मोहन जोशी उपस्थित थे. सांसद एड. वंदना चव्हाण, डॉ. आदित्य अभ्यंकर व डॉ. मिलिंद भोई को मानद सदस्य नियुक्त किया गया है तथा उदय कुलकर्णी सेक्रेटरी, दिपक चांडक कोषाध्यक्ष बनाये गये है. इसके अलावा १० लोगोंको को डायरेक्टर बनाया गया है. इस मौके पर “ह्यूमैनिटी बौक्स” वेबसाईट का भी शुभारंभ किया गया.